छपरा: अमनौर- सोनहो एस एच 73 मुख्य पथ के बीच बाईपास सड़क के निकट भेड़ियार टोला के बस नकली डीटीओ बनकर दो युवक ने अबैध रूप से पैसे की वसूली कर रहे थे। बुधवार को थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने गुप्त सूचना के आधार पर आधा दर्जन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों के पास से नौ हजार रूपयाव एक ऑल्टो कर बरामद कर लिया। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी डीटीओ राजीव कुमार राजू जिला गोपालगंज महम्दपुर थाना के मंगोलपुर निवासी राजनारायण सिंह का पुत्र बताया गया है।
वही दूसरा कथित फर्जी सिपाही रौशन कुमार अरवल जिला के मेहदिया थाना के कोयलगुप्त गांव निवासी शिवमंगल शर्मा का पुत्र है । फर्जी डीटीओ राजीव कुमार राजू पटना में जेल पुलिस के पद पर तैनात बताया गया है । जो अपने एक सहयोगी के साथ ऐसे अवैध कार्य का अंजाम देता था। बुधवार को दोनों अमनौर पुलिस ने दोनों को हांथों रंगे हांथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की । गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है । प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है ।जेल भेजा जायगा ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…