Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में वाहन व मास्क जांच से मची हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

परवेज अख्तर/सिवान:
बुधवार को गोपालगंज मोड़ पर एएसडीओ अभिषेक चंदन के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.साथ ही जो लोग बिना मास्क पहने बेवजह घूम रहे थे.उनसे भी जुर्माना लिया गया.इस दौरान नगर इंस्पेक्टर ने शहर में बिना मास्क पहने मिले लोगों को पकड़ कर सड़क पर ही फटकार लगाई.साथ ही बिना मास्क पहने मिलेलोगों से एक एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला.जबकि बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग पर वाहनों से 20 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया.

इस दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस ने पांच वाहनों से छः हजार और  नगर थाना पुलिस ने  बिना मास्क वाले 38 लोगों से 19 सौ रुपये जुर्माना वसूला.इस दौरान पुलिस ने लोगों को बताया कि खुद तथा समाज को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाने के लिए जरूरी है कि हम हमेशा मास्क का उपयोग करें.सदर बीडीओ रमेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में वाहन व मास्क जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बाइक, चार पहिया,ऑटो,पैदल लोगों का भी मास्क चेक किया तथा बिना मास्क पहनने वालों से पचास रुपए का जुर्माना किया गया.उन्हें हमेशा मास्क पहनने की नसीहत भी दी जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026