Categories: पटना

बेउर जेल में बंद कैदी ने पटना के बड़े होटल में बैठकर पी शराब !

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शराबबंदी को मजाक बना देने वाला एक बड़ा मामले सामने आया है। बेउर जेल से इलाज के बहाने पीएमसीएसच के लिए निकले एक कैदी के बड़े होटल में जाकर शराब पार्टी किए जाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शराब पार्टी के दौरान ही इसकी खबर पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने तत्‍काल होटल में छापेमारी की, लेकिन तब तक कैदी और उसके साथ वाले पुलिसकर्मी वहां से निकल चुके थे। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था।

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्‍लो ने बेउर जेल के कैदी द्वारा गांधी मैदान के एक होटल में पार्टी करने के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात के साथ ही क्षेत्र और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालेगी। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि यह पता लगाया जाएगा कि कैदी के साथ किस पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी थी।

दरअसल कुछ दिन पहले बेउर जेल के कैदी के ई रिक्शा पर सैर का वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि कैदी को जेल से पीएमसीएच में इलाज के बहाने बाहर लाया गया गया था। हालांकि जांच रिपोर्ट आने तक आर्यावर्त पोस्टस इसकी पुष्टि नहीं करता। यह बात सामने आई थी कि बाद में पुलिसकर्मी उसे लेकर एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में गए थे। वहां शराब पार्टी की गई थी। इसकी भनक मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां तो कोई नहीं मिला था, लेकिन शराब की दो बोतलें शराब बरामद हुई थीं। छापेमारी में पुलिस ने होटल मालिक पवन उर्फ विवेक और मैनेजर कौशल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024