Categories: पटना

CM की यात्रा से लौटे 11 जवान कोरोना संक्रमित….ड्यूटी पर गए थे 80 जवान….

पटना: बिहार में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है. शनिवार तक के आंकड़ों के अनुसार 12 हजार से ज्यादा एक्टीव केस है. इस वायरस की चपेट में डॉक्टर नेता और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी आ रहे हैं. इस बीच कटिहार में एक साथ बीएमपी के 11 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. यह सभी बीएमपी जवान मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा में शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में सीएम के समाज सुधार यात्रा में कटिहार के 80 जवान शामिल हुये थे, जिसमें 11 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

फिलहाल इन जवानों का सैंपल एंटीजन टेस्ट के बाद आरटीपीसीआर च के लिए भेज दिया गया है. 11 संक्रमित जवानों को कैंप के अंदर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. वहीं ड्यूटी पर से लौटे बाकी जवानों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है. बता दें कि कटिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

बता दें कि तीसरी लहर में बिहार में कोरोना की ये हाल हे कि सबसे कम 15 दिनों में बिहार में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गयी है. गत 24 दिसंबर को राज्य में 78 सक्रिय मरीज थे, जो कि 8 जनवरी को बढ़कर 12,311 सक्रिय मरीज हो गए. कोरोना की तीसरी लहर के दौरान राज्य में 24 दिसंबर के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026