Categories: पटना

जारी है एईएस मरीज मिलने का सिलसिला, 24 घंटे में दो नए पीड़ित बच्चे मिले; सदर अस्पताल रेफर

पटना: भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण समस्तीपुर जिले में एईएस के मरीज के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में दो और नए एईएस के मरीज की पहचान की गई है। दोनों मरीज रोसड़ा के बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एईएस पीड़ित मरीज को रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जिसे सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती किया गया।

फिलहाल दोनों बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है। बता दें कि जिले में अब तक एईएस के तीन मरीज की पहचान हो चुकी है। इससे पूर्व कल्याणपुर में भी एक एईएस मरीज मिला था। जिसे पटना रेफर किया गया था। उसकी स्थिति भी अब ठीक है। बता दें कि एईएस को लेकर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। इसके बावजूद जिले के कई पीएचसी में अभी तक समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसको लेकर पिछले दिनों डीएम ने भी सभी अस्पताल प्रभारी को व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का आदेश दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026