Categories: पटना

घर के दरवाजे से लौट गई थी बारात, अब थाने से निकली धूमधाम से दुल्हनिया की डोली

पटना: बिहार के गया में तीन दिन पहले एक दुल्हनिया की बारात घर से लौट गई थी. अब उसकी डोली थाने के परिसर से निकली. इस बार बाराती अगल थे. पुलिस, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों की मौजूदगी यह शादी हुई. दूल्हा, दुल्हन के अलावा दोनों परिवार के लोग शादी के बाद बेहद खुश नजर आए.

दरअसल, मोहनपुर थाना के चरकेड़िया गांव के रहने वाले भदन मांझी की बेटी काजल कुमारी की शादी बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगाई थाना के गोसाई पेसरा निवासी रामदास मांझी के बेटे विक्रम मंडल के साथ तय हुई थी. बारात बीते शनिवार को गोसाई पेसरा को पहुंची थी.

बाराती डीजे की धुन पर डांस करते हुए दूल्हे के साथ दुल्हनिया के दरवाजे तक पहुंच चुके थे. इसी बीच नाचने को लेकर विवाद हो गया. बाराती और घरातियों के बीच मारपीट हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि बारात वापस लौट गई.

इस तरह की घटना के बाद दुल्हन के पिता काफी परेशान हो गए और उन्होंने मदद के लिए गांव के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों के अलावा धनगाई थाने से संपर्क साधा और इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की. थाने में दुल्हन और दूल्हे के परिजनों को बुलाया और मामले को सुलझाया. दोनों परिवारों कों इस विवाद को खत्म करने लिए खुशी-खुशी राजी हो गए.

इसके बाद सोमवार को धनगाई थाने में ही पूरे रीति रिवाज के साथ शादी समारोह को संपन्न कराया गया. फिर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर को लौट गया. इस शादी में पूर्व विधायक समता देवी, प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी, बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित, धनगाई थानाध्यक्ष अंगद पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे. वैसे अब मारपीट के बाद फिर से थाने में शादी होने की बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026