Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राष्ट्र की प्रगति के लिए किसानों की समृद्धि जरूरी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों का ब्योरा पर्यटन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने रखी। कहा कि यह आंकड़ा 48 साल बनाम 48 महीना है। जहां 48 साल एक परिवार के नाम रहा वही 48 महीना राष्ट्र के नाम। उन्होंने बताया कि 70 से ज्यादा योजनाएं इन 48 महीनों में धरातल पर उतारी गई। जो 48 से कई गुणा ज्यादा है। पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता इसे गांव-गांव जाकर लोगों को बता रहे हैं। यह अभियान 11 जून तक चलेगा। बताया कि उज्जवला योजना के तहत साढ़े तीन करोड़ परिवारों को लाभ मिल चुका है। सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, पंडित दीन दयाल विद्युत योजना, सौभाग्य योजना, की जानकारी दी। वहीं स्वच्छता अभियान के तहत तीन लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं। देश में डेढ़ लाख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। वही उन्होंने किसान समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र का विकास किसानों की समृद्धि में निहित है। सांसद ओमप्रकाश यादव ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जहां कुछ लोग बेटा बचाओ अभियान में लगे हैं वहीं केन्द्र की सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चला रही है। भाजपा के लिए परिवार नहीं राष्ट्र सर्वोपरि है। विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जिले में विकास कार्यों का लेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले में 81 हजार से अधिक परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, सुधीर जायसवाल, जिला महामंत्री संजय पांडेय, सूरज गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, गुड्डू ओझा, हरेन्द्र कुशवाहा, मुकेश यादव, प्रभुनाथ यादव, वृजनंदन सिंह, शंभु यादव, राम पुकार चौहान, धर्मेन्द्र मिश्रा व विनोद सिंह थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026