Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हर शनिवार को आपदा से निपटने का गुर सीखेंगे बच्चे

परवेज अख्तर/सीवान-: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अब जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार ( सेफ सटरडे) लागू कर हर शनिवार को बच्चों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य शिक्षा परियोजना और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर के स्थानीय वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में दूसरे चरण के प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित किया गया। बता दें प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक आपदा व मानव जनित आपदा से संबंधित कुल 34 आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई. जिसमें विशेष रूप से आपदाओं में बाढ़, भूकंप, शीतलहर, चक्रवाती तूफान, अगलगी, लू, ठनका, बज्रपात, सुखाड़, नदी या तालाब में डूबना, भगदड़, नाव दुर्घटना, रेल व सड़क दुघर्टना, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन, पेयजल, स्वच्छता, बच्चों को जागरूक करने के लिए गुड टच व बैड टच, सर्पदंश आदि से बचाव के तरीकों का गुर सीखाया गया। गौरतलब है कि 24 से 26 मई के बीच संचालित प्रथम चरण में सदर, बड़हरिया, हुसैनगंज,आंदर, जीरादेई, पचरुखी, दारौंदा, हसनपुरा व गोरेयाकोठी के प्रशिक्षणार्थियों के सफल प्रशिक्षण के पश्चात पुनः दूसरे चरण में दरौली, मैरवा, गुठनी, नवतन, बंसतपुर, लकड़ी नवीगंज, भगवानपुर हाट, सिसवन, महाराजगंज एवं रघुनाथपुर के प्रतिभागियों का प्रशिक्षण आज मॉक ड्रिल के आयोजन के साथ ही संपन्न हो जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 28 मई संचालित किया जा रहा है। मौके पर अग्रिशमन विभाग की टीम, एनडीआरएफ टीम, राज्य साधनसेवी संदीप जी, मीडिया संभाग प्रभारी राजेश कुमार, रितेश कुमार बबलू, राज्य स्तरीय ट्रेनरों में प्रेम किशोर पाण्डेय, पूनम कुमारी, वीनस दीक्षित, मिथिलेश प्रसाद, रश्मि प्रभा, रंजीता सिंह, महिलीका, रूपेश कुमार, अरविन्द शंकर, संबंधित प्रखंडों के सभी बीआरपी, दो चयनित समन्वयक, दो महिला शिक्षिका, दो पुरुष शिक्षक सहित कुल 95 प्रशिक्षणार्थी भी मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026