Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

परिवार नियोजन का उद्देश्य परिवार का आकार छोटा करना नहीं : सीएस

परवेज़ अख्तर/​सिवान:- विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर बुधवार को सदर अस्पताल में परिवार विकास मेला पखवाड़ा का उद्धाटन सिविल सर्जन डॉ. शिवचंद्र झा ने किया। इसके साथ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा भी शुरू हो गया जो 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। मेला में लोगों को परिवार नियोजन के अनेक उपाय जैसे जो मन चाहे वो अपनाएं, महिला बांध्याकरण, पुरूष नसबंदी,आइयूसीडी, मिश्रित गर्भनिरोधक गोली ओसीपी, गर्भनिरोधक इंजेक्शन एमपीए, सेन्टक्रोमेन छाया साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, पीओपी, आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि परिवार नियोजन योजना का उद्देश्य सिर्फ परिवार का आकार छोटा करना नहीं है बल्कि इसमें परिवार के विकास को भी महत्व दिया गया है। 11 से 24 जुलाई तक मेला होगा जो पूरे जिला में होगा। सीएस ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता है। तभी तो पहले परिवार नियोजन के लिए महराजागंज में 1400 कंडोम की खपत थी जो अब 3600 है। इसका टारगेट 38 लाख है। मौके पर जिला संचारी रोग यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, डीपीएम ठाकूर विश्वमोहन,इमामुल होदा आदि अस्पताल के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024