पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें एनएमसीएच के 19 डॉक्टर भी शामिल हैं। वही पटना, गया और मुजफ्फरपुर के 8 लोग संक्रमित मिले हैं। ऐसे में अब तक एनएनसीएच के कुल 187 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गये हैं।
बता दें कि सोमवार को 153 डॉक्टरों की कोरोना जांच हुई थी जिसमें 72 डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जूनियर और सीनियर डॉक्टर मिलाकर इससे पहले रविवार को 96 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाये गये थे।
तीनों दिनों के आंकड़ों को यदि जोड़ा जाए तो एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित डॉक्टरों की संख्या अब तक कुल 187 हो गयी है। एनएमसीएच में इतनी भारी संख्या में डॉक्टरों के संक्रमित पाए जाने से जहां अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं एनएमसीएच हॉस्पिटल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खासा प्रभाव पड़ रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…