Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में दूसरे दिन भी मृतक के घर कबिलपुरा में पसरा सनाटा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के एमएच नगर थाना के कबिलपुरा में घटना के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा. मृतक का शव करीब साढ़े 4 बजे पोस्टमार्टम कराकर गांव पहुँचा. जहां मृतक के छोटा भाई को आने के इंतजार में देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे गांव स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार कर दिया गया. मृतक के घर से रह-रहकर रोने- बिलखने का आवाजें आ रही थी.इस हृदय विदारक घटना से मृतक के बच्चों समेत सभी परिवार काफी सदमे में है.वहीं दूसरी तरफ मृतक के चचेरी बहन की बरात रविवार को आनी है।

जहां एक तरफ शादी की खुशी है तो दूसरी तरफ इस गम है. फिर भी शादी की सभी विधि पूरी तरह सादगी के साथ किया गया. इस घटना से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतक के छोटे-छोटे चार बच्चे है. जिसमें सबसे बड़ी 13 वर्ष की लड़की है. जहां मृतक के मां, पत्नी व छोटे-छोटे बच्चों को रो-रो कर हाल बुरा है. गौरतलब हो कि बिते शनिवार को सुबह 9:30 बजे अरंडा टोला नवादा स्थित मस्जिद के समीप एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिससे कमलेश यादव की मौत घटनास्थल पर हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026