परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली गांव के मिश्र टोला में शनिवार की देर शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में से यादव के घर मे रख हजारों की सम्पति जल गई. वही एक 13 वर्षीय किशोरी झुलस गई. जिसका इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के वजह से बिजली का तार शॉर्ट किया. जिस से भयंकर आग लग गई।
ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगो मे बिजली बिभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है. हरि यादव द्वारा बिजली विभाग के लापरवाही तथा जले सम्पति का सनहा जीरादेई थाना में दर्ज कराया गया है. सीओ अनुज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मिली है. सरकारी स्तर से जितना भी सहायता मिलती है, पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…