Categories: पटना

JDU को हराने वाले भाजपा के बागी नेता की वापसी का क्रम है जारी….

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव में जदयू को हराने वाले भाजपा के बागियों की वापसी का क्रम जारी है। राजेंद्र सिंह और उषा विद्यार्थी के बाद बुधवार को पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और सिवान से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मनोज सिंह फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आपको बता दें कि 2015 का चुनाव भाजपा और जदयू ने अलग-अलग लड़ा था। इस वजह से 2015 में भाजपा को अधिक सीटों पर अपना प्रत्‍याशी देने का मौका मिला था। 2020 में जदयू के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ने पर भाजपा को पिछला चुनाव हारने वाले कई नेताओं की सीट जदयू को सौंपनी पड़ी थी।

रामेश्वर चौरसिया 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने चिराग पासवान की लोजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया था, लेकिन राम रामेश्वर चौरसिया को इसका कोई लाभ नहीं हुआ और उन्हें चुनाव में करार हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम जारी होने के दो माह बाद ही उन्होंने चिराग की लोजपा से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे।

रामेश्वर चौरसिया भाजपा के टिकट पर नोखा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं पिछले लंबे समय से उनके भाजपा में वापसी की संभावना जताई जा रही थी। इसी तरह मनोज सिंह की भाजपा में वापसी हो गई है । मनोज के सिवान से विधान परिषद चुनाव लड़ने की चर्चा है। भाजपा अपने पुराने नेताओं की घर वापसी कराते हुए संगठन को लगातार मजबूत बनाने में जुटी है। वही भाजपा के इन नेताओं की घर वापसी से जदयू के वे नेता चिंता में हैं, जो पिछली बार इनकी वजह से ही चुनाव हार गए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024