न्यूज़ डेस्क : फिल्मों में नाग को मारने पर नागिन का बदला आपने देखा होगा, लेकिन कभी असल जिंदगी में ऐसी घटना देखी या सुनी है। अगर नहीं तो, फिर इस जान लीजिए उस नागिन के बदले को जो कथित तौर पर हाल ही में घटी है। मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के चिलबिला गांव का है, जहां नाग के मौत से गुस्साई एक नागिन अब तक 26 लोगों को डस चुकी है।
जानकारी के मुताबिक नागपंचमी के दिन गांव के लोगों ने मंदिर में रह रहे नाग के जोड़े में से नाग को मार डाला था। नाग को मारने के बाद से ही नागिन गुस्से में आ गई है और लोगों को अपना शिकार बना रही है।
नाग के मरने से लेकर अब तक नागिन गांव के 26 लोगों को डस चुकी है। उसके डसने से एक युवकी की मौत भी हो चुकी है। नागिन के आंतक से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
इस पूरे मामले पर गांव वालों की मानें तो उन्हें सोते समय भी नागिन के डसने का अहसास होता है, लेकिन जब उठकर देखते हैं तो नागिन का कहीं अता पता नहीं होता। गांव में दहशत का माहौल है, लोग अपने बच्चों को रिश्तेदारी में भेज रहे हैं। जहां तक झाड़ फ़ूंक करने वालों की बात है तो डर के मारे वो भी गांव में जाने से कतरा रहे हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…