Jiradei News in Hindi

बाजार जाते तो दुकानदार भी रेडियो से कान टिकाए ही मिलता

टीवी और स्मार्टफोन आने के बाद चुपचाप रहने लगा रेडियो

प्रिंस पुरुषार्थी (जीरादेई)सीवान:- आधुनिकता के दौर में एक क्लिक पर देश दुनिया की तमाम सारी जानकारियां प्राप्त हो जा रही हैं। जिले के जीरादेई प्रखंड के ठेपहा के 80 वर्षीय प्रसिद्ध बर्तन व्यवसायी श्री हरिचरण प्रसाद अपने घर पर टीवी और अखबार के माध्यम से जिला ज्वार की समाचार देख रहे थे। तभी उन्होंने 70 साल पहले की अपने जमाने में रेडियो से समाचार सुनने वाली बातें बतायी।

श्री प्रसाद ने बताया कि उन दिनों रेडियो की भी अपनी एक दिनचर्या होती थी। सुबह, दोपहर, शाम के समाचार, गाने, नाटिका, किसान और फौजी भाइयों के लिए, सखियों, युवाओं, बच्चों सबके लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आते थे। वार्ता, साक्षात्कार प्रसारित होते थे। चिट्ठियां पढ़ी जातीं थीं। प्रादेशिक केन्द्रों के साथ घर-घर में विविध भारती बेहद लोकप्रिय हुआ करता था।

आज के लोगों में ऑनलाइन गेम का नशा चढ़ा हुआ हैं। और उस समय तो क्रिकेट और रेडियो का नशा भी अपने चरम पर था। एक समय वह भी आया जब टीवी और मोबाइल के घर-घर में पहुँचने के बाद रेडियो चुपचाप रहने लगा। दृश्य दिखाने वाले माध्यम को अब ज्यादा महत्ता मिलने लगी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026