सिवान में चार बजते ही गिरने लगे दुकानों के शटर, मुस्तैद रही पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमण के तीव्र रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. लिहाजा सरकार ने भी कोरोना संक्रमण के खतरे से निपटने एवं कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है. जहां पहले दिन शहर सहित पूरे जिले में रात्रि क्फयूर् के पहले दिन ही व्यापक असर दिखा. लोग चार बजते ही अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरते नजर आए. दुकानदार शटर के गिराते ही अपने घर को चलते बने और दूसरों से भी जल्द से जल्द घर जाने अपील करते नजर आये. वही लोगों का कहना है कि अब लोगों को समझ में आ गया है कि अब हमें ही बचना चाहिए. पहले तो प्रसाशन बचाती थी, लेकिन अब हम खुद स्वयं ही नहीं बचे तो अनर्थ हो जायेगा.

बताते चलें कि नई गाइडलाइन को फिलहाल 15 मई तक के लिए प्रभावी किया गया है. दुकानों को शाम छह बजे की बजाए शाम चार बजे तक ही खुले रखने का आदेश दिया गया है. वहीं नाइट क‌र्फ्यू को भी अब शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लागू किया गया है. शहरों में पूरी रात चेकिंग हुई. आम रातों में गुलजार रहने वाले शहर के विभन्न चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया. हालांकि सडक़ों पर निकले दर्जनों लोगों का चलान भी हुआ और उन्हें जबरन वापस घर भेजा गया. तीन बजे से बंदी के लिए कारोबार समेटा जाने लगा. अधिकतर इलाकों में 3:45 बजे तक शटर गिर चुके थे. वहीं, चार बजे से पहले ही प्रमुख चौराहों से लेकर बाजारों तक पुलिस टीमें मुस्तैद हो गई. पुलिस की गाडिय़ों से एनाउंसमेंट कर लोगों को रात्रि कफ्र्यू कफ्र्यू की सूचना देकर घर जाने की अपील करने के साथ ही बेवजह घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026