परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना काल व शादी के माहौल में शराब तस्करों की बल्ले बल्ले है. बताया जाता है कि शादियों में जा रही बोलेरो से यूपी के रास्ते शराब की तस्करी जोरों पर है. इधर पुलिस ने गुठनी मोड़ से एक बोलेरो से 149 लीटर विदेशी शराब को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ के समीप शराब से लदी बोलोरो पलट गई. मौका पाकर चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो की जांच किया तो बोरा और कार्टून से रखे 194 लीटर देशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की.
वहीं बोलेरो को जब्त कर थाने लायी. स्थानीय लोगों की माने तो इतनी बड़ी खेप में शराब नाइट कर्फ्यू लगने के बाद बाद कैसे मैरवा में प्रवेश कर गयी. यह बात सोचने वाली है. इधर पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर शराब तस्कर को पहचान करने का प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बोलेरो से 194 लीटर शराब बरामद हुआ है. गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया है. बोलेरों की पंजीयन के आधार पर शराब माफिया को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…