Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज पुरानी बाजार स्थित गली का रास्ता की घेराबंदी से लोगों को परेशानी

मुहल्लेवासीयों ने सीओ को दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान:
महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार स्थित वार्ड संख्या 3 मे वर्षो से आम आदमी द्बारा उपयोग की जा रही आम सड़क को स्थानीय एक दबंग द्वारा बंद करने का काम किया जा रहा है. जिससे स्थानीय लोगों ने जम कर विरोध किया है. साथ ही लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है. मामला पुरानी बाजार के वार्ड संख्या 3 के उस गली की है जो स्टाइल उप के बगल मे तिवारी लैब से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के सामने स्थित इमामबाड़ा चौक के पास निकलती है. यह 3 फीट चौडी गली है जो सैकडों वर्षो से चालू है. इस गली से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना रहता है.

इस संबंध मे मुहल्लेवासी सुमन कुमार सेनानी, सुभाष कुमार, सुनील कुमार सहित कई अन्य लोगों ने अंचलाधिकारी महाराजगंज को आवेदन देते हुए लिखा है मोहल्ले के लोहा पेंट व्यवसाय राजकिशोर गुप्ता द्वारा लगभग सैकड़ों वर्ष से चले आ रहे उक्त सड़क को अपने बाहुबल पर जबरदस्ती घेर कर अपने जमीन मे मिलाया जा रहा है. इस सड़क के बंद हो जाने से उक्त मोहल्ले के दर्जनों परिवारों का आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा.आवेदन मे कर्ताओं ने प्रशासन से गुहार लगायी है जिस तरह गली आमलोगों के लिए है उसी तरह रहने दिया जाय.इस संबंध में सीओ रविन्द्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है.मामले कि जांच कि जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026