गोपालगंज: जिले के थावे प्रखण्ड के जगमलवा पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 59 पर विटामिन ए का खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया गया।जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ टी एन सिंह ने फीता काटकर किया। उसके बाद डॉ टी एन सिंह ने विटामिन ए का खुराक बच्चों को भी पिलाया। सिविल सर्जन ने बताया कि 9 माह से लेकर पांच वर्ष तक बच्चो को विटामिन ए की खुराक आंगनबाड़ी केन्द्र और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 26 दिसम्बर तक पिलाया जाएगा।
जिसमे दो दिन आंगनबाड़ी केन्द्रो पर दो दिन क्षेत्रों में घूमकर सेविका और आशा द्वारा विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी।मौके पर डॉ ए के चौधरी, डीपीएम अरविंद कुमार,सीडीपीओ सदानंद दास,बीसीएम विजय कुमार, संजय सिंह, अंशु कुमार, रूबी कुमारी व सेविका अंजुम आरा सहित चिकित्सा कर्मी शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…