Categories: पटना

खैनी बेचने वाले का बेटा बनेगा बड़ा अधिकारी, निरंजन कुमार ने UPSC पास कर रचा इतिहास

UPSC 2020 में इस बार बिहार का डंका बज रहा है. टॉप 10 में जहां बिहार के तीन लड़कों ने जगह बनाई, वहीं कई अन्य रैंक पर यहां की प्रतिभाओं ने जगह बनाई है। बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले शुभम कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया है. शुभम कुमार के अलावा बिहार के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. इन सफल अभ्यर्थियों में कईयों की कहानी काफी प्रेरणादायक है.

नवादा जिले के निरंजन कुमार की कहानी भी लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक है। इसी में शामिल हैं नवादा के निरंजन कुमार। वे पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले अरविंद कुमार एवं यशोदा देवी के पुत्र हैं.।उन्हें इस बार 535वां रैंक मिला है, जबकि निरंजन ने 2016 में 728वां रैंक लाया था। फिलहाल वे दिल्ली में इनकम टैक्स में डिप्टी कमिश्नर के पद पर आसीन है।

निरंजन कुमार के पिता अरविंद कुमार अभी भी पकरीबरावां बाजार में खैनी की दुकान चलाते हैं. निरंजन ने वर्ष 2004 में जवाहर नवोदय विद्यालय रेवार से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. वर्ष 2006 में उन्होंने साइंस कॉलेज पटना से इंटर की परीक्षा पास की. इसके बाद आईआईटी हो गए. आईआईटी करने के बाद वे कोल इंडिया लिमिटेड धनबाद में सहायक मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया।

इस बीच उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की. वर्ष 2016 में उन्हें इसमें सफलता मिली. इनकम टैक्स में डिप्टी कमिश्नर का पद मिला. लेकिन अपनी रैंकिंग से खुश नहीं थे. पद व परिवार के बीच भी इन्होंने समय निकाला और एक बार फिर यूपीएससी को क्रैक किया. इस बार पहले से बेहतर रैंक मिला. निरंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बच्चों के अलावा अपने पैरेंट्स व टीचर्स को दिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026