Categories: पटना

पुलिस लाइन में ड्यूटी बांटने में रिश्वत लेने के वायरल वीडियो पर एसपी ने लिया एक्शन….एक सस्पेंड….

पटना: मोतिहारी पुलिस लाइन में ड्यूटी बांटने में रिश्वत लेने की वायरल वीडियो मामले को एसपी डॉ कुमार आशीष ने गंभीरता से लेते हुए दिवा कार्यालय मुंशी नंद कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वहीं डीएसपी ( रक्षित ) से एसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि वायरल आडियो में पुलिस लाइन का एक सिपाही मुंशी जी को ड्यूटी लगाने के लिए दो हजार रुपए देने तक को तैयार है। जबकि मुंशी का कहना था कि साहब का रेट ड्यूटी लगाने के लिए दस हजार रुपए है।

मुंशी का कहना है कि दो हजार में डीएसपी साहब नहीं मानेंगे। तुम अच्छे आदमी हो कम से कम पांच हजार रुपए की कहीं और से व्यवस्था करो, मेरे साथ साहब के पास चलना और तुमसे डायरेक्ट दिला देंगे। अच्छे कमाई वाले जगह ड्यूटी लगवा देंगे।

वहीं इस वायरल आडियो क्लिप के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को जांच कर 24 घंटे में प्रतिवेदन देने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के दिए गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने दिवा कार्यालय मुंशी नंद कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गयी है। वहीं एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को इस संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026