सिवान: वार्ड 38 में सड़क-नाला निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी ने 26 के पूर्व कार्य शुरू करने का दिया आदेश

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अधीन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में सड़क व नाला निर्माण का आदेश पारित कर दिया गया है। बहुत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि सड़क व नाला निर्माण के प्रस्ताव पर टेंडर होने के बावजूद तीन साल तक वर्क आर्डर नहीं देने के मामले में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन राय ने 26 जनवरी से पूर्व कार्य शुरू करने का अंतिम आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय हो कि परिवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिंदुत्वेंद्र उपाध्याय द्वारा इस मामले को प्राधिकार के समक्ष दर्ज कराया गया था। इससे पूर्व अनुमंडल लोक शिकायत ने इस मामले की सुनवाई की थी।

इसके फैसले से असंतुष्ट परिवादी ने इस फैसले में प्रथम अपील जिला लोक शिकायत में दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान परिवादी ने अपने पक्ष रखते हुए लोक प्राधिकार से मांग करते हुए कहा था कि वार्ड 38 के श्मशान घाट की ओर जाने वाले मुख्य रास्ता का पीसीसी और नाला निर्माण का प्रस्ताव नए बोर्ड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पास हुआ था। इसके उपरांत रोड नाले के लिए टेंडर भी हो गया, परंतु 2019 के प्रस्ताव का वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ, इससे सड़क निर्माण नहीं हो पाया। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बरसात में चार-पांच माह तक मोहल्ले वासियों को नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026