Maharajganj News

छात्र के पास से मोबाइल बरामद होने पर शिक्षक ने की पिटाई, हुआ बेहोश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा खुर्द के एक शिक्षक ने बेरहमी से वर्ग दो के एक छात्र की पिटाई कर दी, जिससे छात्र बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय पर पहुंचकर आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख शिक्षक दुबक गए। ग्रामीणों ने बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।, चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना महाराजगंज थाने, एएसपी, एसडीओ, बीईओ को दी। घटना के बारे में घायल छात्र विकास कुमार पांडेय (7) ने बताया कि मेरे पिता जितेंद्र पांडेय गांव के महावीर मंदिर में पुजारी का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में वर्ग दो में पढ़ता हूं। शुक्रवार को गलती से अपने दादा की मोबाइल जेब में रखकर विद्यालय चला गया। विद्यालय में मोबाइल का रिंग बजने लगा। तभी विद्यालय के शिक्षक अभिनव कुमार ने कहा कि तुम मोबाइल चुराकर लाए हो। मैंने शिक्षक को गलती से दादा की मोबाइल लाने की बात बताई जिस पर शिक्षक कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए और डंडे से मेरी पिटाई करते रहे जब तक मैं जमीन पर नहीं गिर गया। इसके बाद कुर्सी में बांध दिए। अगल-बगल के सैकड़ों ग्रामीण जब विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक भाग खड़े हुए। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार मांझी ने बताया कि छात्रों को खेल खेल में पढ़ाना है। किसी भी मामले में छात्र को मारना-पीटना नहीं है। दोषी पाए जाने पर शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024