प्रवेज़ अख्तर/सिवान : शहर के दक्षिण टोला मोहल्ला में शातिर अपराधियों ने राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के करीबी युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना शुक्रवार की देर रात्री की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी मो.यूसुफ के रूप में की गई है। इधर सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची नगर थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई थी। उधर यूसुफ की हुई हत्या से शहर में दहशत का माहौल कायम हो गया है। एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि पूरे शहर में गस्त बढ़ा दी गई है। तथा अपराधियों की धर पकड़ के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…