छपरा

संपर्क अभियान में शिक्षकों का मिल रहा है अपार समर्थन: डॉ. अनुजा

शिक्षकों का समर्थन जुटाने के लिए कर रही हैं सघन दौरा

छपरा: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों का संपर्क दौरा तेज हो गया है।मतदान की तारीख 22 अक्टूबर की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है,वैसे ही सभी प्रत्याशी क्षेत्र में सघन दौरा कर शिक्षक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। नामांकन के बाद से ही निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.अनुजा सिंह भी लगातार क्षेत्र दौरा पर है। उन्होंने मीडिया को बताया कि मैं लगातार क्षेत्र भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क कर समर्थन मांग रही हूं, वहीं पिछले अपने कार्यों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि विगत 05 वर्षों से वह लगातार मदरसा, विद्यालय व महाविद्यालय के शिक्षकों से संपर्क में रहते हुए उनके सुख-दुख की सहभागी हैं।

मुझे पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज और सारण जिले से भी मेरे पक्ष में अपार शिक्षक मतदाताओं के समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।इस बार शिक्षकों ने बदलाव का मूड बना लिया है और जैसा प्रतीत हो रहा है कि मेरे पक्ष में शिक्षकों की निर्णायक गोलबंदी है।इस बार निश्चित तौर पर मुझे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के रूप में शिक्षक मुझे चुन अपने आवाज को बुलंद करने का अवसर प्रदान करेंगे।

आपको बता दें कि गोपालगंज से पूर्व जिला परिषद सदस्य व एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अनुजा सिंह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक मात्र महिला प्रत्याशी है।उन्होंने 05 तारीख को अपना नामांकन दाखिल कर इस बार दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।जिला परिषद सदस्य सहित कई अन्य जिम्मेदार पदों पर रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन कर अमिट छाप बनाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026