छपरा

दुर्गा पूजा में टेंट गिरा डीजे बजा रहें तीन पूजा कमेटी पर प्राथमिकी दर्ज

छपरा : जिले के मशरक थाना पुलिस ने सरकार के आदेशानुसार शांति समिति की बैठक आयोजित कर थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति के कमेटियों और आम प्रबुद्ध लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की थी। जिसमें सारण पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सांवलाराम ने थाना पहुंच लोगों से निवेदन किया था कि आप सभी दुर्गा पूजा घरों और मंदिरों में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार का डीजे बजाने, टेंट लगाने,मेला या भीड़भाड़ नही करना हैं।वही मंदिरों और घरों में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा करना हैं।

पर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान सेरूकहां गांव में सती माई के स्थान और जजौली सामुदायिक भवन पर जोरदार तरीके से डीजे बजाया जा रहा था जिसपर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए सभी डीजे साउंड के सामानों को जप्त करतें हुए सती माई स्थान सेरूकहां के पूजा कमेटी अध्यक्ष पप्पू यादव पिता स्व भिखर राय और सामुदायिक भवन पूजा समिति अध्यक्ष जगत राय पिता स्व मोहर राय पर प्राथमिकी दर्ज किया।

वही बली बिशुनपुरा गांव में काली स्थान पर विधार्थी पूजा समिति ने बृहद पंडाल लगा भीड़ इकट्ठा कर रखा था जिस पर कारवाई करते हैं पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव पिता-लक्षमण राय पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वही पूजा कमिटी पर कारवाई से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026