Categories: जिला

सिवान के आंदर में बंदर को पकड़ ले गई टीम, ग्रामीणों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के असांव बाजार में पागल बंदर के आतंक से ग्रामीण त्रस्त थे। इस दौरान रविवार की सुबह बंदर ने असांव निवासी अनिरुद्ध बर्णवाल को काट कर घायल कर दिया। इसके पूर्व भी यह बंदर दर्जन भर लोगों को काट कर घायल कर चुका है। इससे आक्रोशित लोगों द्वारा वन विभाग को सूचना देकर इस बंदर को पकड़वाने की गुहार लगाई, लेकिन वन विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीणों ने बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाया। मुख्यालय से बंदर पकड़ने वाली टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उस बंदर को पकड़ने में सफलता मिली। टीम बंदर को पकड़ अन्यत्र लेकर चली गई। ज्ञात हो कि यह पागल बंदर ने असांव गांव निवासी प्रिंस कुमार, शेषनाथ तुरहा, महेंद्र राय, संजय पासी, सुग्रीव तुरहा, मो. जलील, अनिरुद्ध् बर्णवाल समेत दर्जनों लोगों को काट लिया था, जिनका उपचार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। बंदर के आतंक से दर्जनों गांवों के ग्रामीण बाजार आना छोड़ दिए तथा वहीं व्यवसायी भी डरे-सहमे अपनी दुकानदारी करने को मजबूर थे। अब बंदर के पकड़े जाने से लोगों में खुशी देखी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024