Categories: मैरवा

मैरवा में पिकअप- ऑटो की टक्कर में दस महिलाएं घायल

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग के बवना गांव समीप रविवार की सुबह पिकअप और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो में सवार चालक समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं शामिल थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कुछ दूर हवा में उछल कर सड़क किनारे जा गिरी। घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के गोपाल चौक गांव के एक परिवार में श्राद्ध कर्म के बाद उस परिवार की महिलाएं सरयू नदी में स्नान करने के लिए ऑटो से दरौली जा रही थीं। इसी दौरान मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग के बवना गांव के निकट डोबही टोला की तरफ से तेज गति से एक पिकअप आई और मुख्य सड़क पर पहुंचते ही ऑटो से टकरा गई।

ऑटो पर सवार ऑटो चालक राजकुमार समेत गांव के ही सुभावती देवी, सुशीला देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, मालती देवी, मरछिया देवी, भानुमति देवी, धर्मावती देवी और रंजन कुमार घायल हो गए। इनमें कई को गंभीर चोटें भी आई। घटना के बाद भय से ऑटो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। वहीं घटना के बाद पिकअप चालक भी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग एकत्रित हो गए। मुड़ियारी मुखिया अजय चौहान, जिला पार्षद उपेंद्र साह घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर राजद के श्रीकांत यादव, माले के मुकेश कुशवाहा, बड़ू सिंह, पूर्व मुखिया मुन्ना कानू, भाजपा के मनोज जायसवाल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया। वहीं घटना के बाद अस्पताल में स्वजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024