Categories: पटना

शराबबंदी का सच….SP ने ASI के घर छापेमारी की….शराब के साथ किया गिरफ्तार….

पटना: समस्तीपुर में शराबबंदी को लेकर सच्चाई को जिले के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने उजागर किया। जिले में एक पुलिस पदाधिकारी को उसके आवास से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई किसी थाने की पुलिस ने नहीं बल्कि खुद SP ने अंजाम दिया है। SP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने एक ASI को शराब के साथ खुद गिरफ्तार है। शराब के साथ पकड़ा गया ASI विभूतिपुर थाना में तैनात है और उसका नाम अरुण पटेल है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि अरुण पटेल के निजी आवास में शराब की बोतलें रखी गयी है। आरोप लगाया गया कि अरुण पटेल लोगों को शराब उपलब्ध कराता है। वह खुद भी शराब पीता है। इसी सूचना पर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने शनिवार की रात अरुण पटेल के आवास पर छापामारी की। अरुण पटेल किराए के आवास में रहता है। छापामारी में उसके घर से शराब की कई बोतलें मिली। SP के आदेश पर तुरंत उसे गिरफ्तार करके थाने की हाजत में बंद कर दिया गया। आशंका है कि वह उस वक्त भी नशे की हालत में था। आरोपी ASI से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

ऐसी आशंका है कि उक्त ASI थाना में पकड़े जाने वाले शराब को अपने घर ले जाकर रखता था और धीरे-धीरे बेचता था। इसी इसकी जानकारी SP को मिल गयी और उन्होंने रेड कर दिया और ASI शराब के साथ गिरफ्तार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026