Siwan News

कौमी एकता में दरार डालने वालों की कलई उजागर करेगा : कौमी इत्तेहाद मोर्चा

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के एक निजी होटल में गुरुवार को कौमी इत्तेहाद मोर्चा की बैठक मौलाना मजहरूल कादरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया और बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगों को इससे जोड़ने के बारे में विचार विमर्श किया गया। वहीं बैठक के बाद प्रेस वार्ता आयोजित कर कादरी ने कहा कि जिले के हर प्रखंड में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ना व कौमी इत्तेहाद मोर्चा की नीति के बारे में बताना ही इस मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। प्रदेश महासचिव अब्दूल करिम रिजवी ने कहा कि पूरे देश में सांप्रदायिकता की हवा को रोकने के लिए कौमी इत्तेहाद मोर्चा कारगर साबित होगा। यह मोर्चा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा। इरशाद अली खान ने कहा कि आगामी 13 मई को टाउन हॉल में कौमी इत्तेहाद मोर्चा का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। खान ने इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। वहीं वक्फबोर्ड के चेयर मैन मंसूर आलम ने कहा कि जो लोग दिन भर फूलों को पैरों से कुचल कर चलते हैं और शाम के समय में चमन की रहनुमाई का दावा करते हैं वैसे लोगों के लिए कौमी इत्तेहाद मोर्चा अभियान चलाकर उनकी कलई को उजागर करेगा। रिजवान अहमद ने कहा कि आज देश में लोगा हिंदू मुस्लिम के बीच लड़ाई झगड़ा या विवाद करा कर आपसी भाइचारा को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह मोर्चा वैसे लोगों को उनके मंसूबे पर पानी फेरने का काम करेगा। बैठक में मो. रफी अहमद सफरी, प्रो. मजफूज, गुलाम हैदर, कमरुद्दीन अंसारी, इजार आलम, आमिर अहमद, लालबाबू, समेत कई लोग मौजूद थे।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024