महाराजगंज में मतदान केंद्रों पर पदाधिकारियों की दौड़ती रही गाड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत चुनाव के दौरान पदाधिकारियों की गाड़ी विभिन्न बूथों पर दौड़ती रही। इस दौरान किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ नहीं दिखे। बीएलओ द्वारा बहुत से मतदाताओं को मतदान पर्ची भी नहीं दिया गया था जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान के लिए एसडीओ संजय कुमार को भी बीएलओ द्वारा पर्ची नहीं दिया गया था। एसडीओ ने कहा कि संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएलओ को मतदाताओं के घर- घर जाकर मतदाता पर्ची देना था। एसडीओ समेत एसडीपीओ पोलस्त कुमार, बीडीओ डा. रवि रंजन, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अनेक पदाधिकारी सायरन बजाते सभी केंद्रों का जायजा लेते देखे गए। एसडीओ मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी सहित अनेक कर्मियों को दिशानिर्देश देते दिखे।

मतदान के दौरान मतदाताओं में दिखा उत्साह

महाराजगंज नगर पंचायत चुनाव को ले रविवार को मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया। सुबह छह बजे से ही मतदाता विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे, क्योंकि मतदाता पहली बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए मतदान कर रहे थे। इस दौरान मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार देखा गया। नपं के 14 वार्डों के लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी देखी गई। सबसे ज्यादा भीड़ मतदान केंद्र 14/1 पर थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026