परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी मठिया पसनौली निवासी राजेंद्र साह की पत्नी मीना देवी ने एसपी नवीनचंद्र झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि गत 7 नवंबर को गांव के ही विजय कुमार, राजा साह, सूर्य कुमार व राजीव कुमार ने मिलकर मेरी पुत्री का शादी का झांसा देकर उसको अगवा कर लिया। जब मैं इसकी सूचना देने थाने पहुंची तो वहां थानाध्यक्ष द्वारा लौटा दिया गया। जब इस बाबत एसपी से मिली तो उनके आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा मुकदमा वापस कराने को ले मेरे साथ मारपीट की गई। साथ ही अारोपितों द्वारा चाकू, लाठी-डंडे, दाब तथा अन्य धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे मेरी बाएं हाथ की अंगुली कट गई तथा मारपीट कर मेरा हाथ तोड़ दिया गया। साथ ही मेरा मोबाइल व नगद 12 हजार रुपए छीन लिया गया। साथ ही आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को ले पीड़िता ने एसपी से ान्याय की गुहार लगाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…