Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में मारपीट के मामले में पीड़िता ने एसपी को आवेदन दे लगायी गुहार

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाना के हाता धनौती निवासी कृष्णा साह की पत्नी गीता देवी ने मारपीट में पुत्री को घायल करने के मामले में सीवान एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. अपने आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि बिते 12 दिसंबर की संध्या पांच बजे गांव के ही ध्रुप यादव, लक्ष्मण यादव दोनों पिता घुरा यादव व घुरा यादव हमारे दरवाजे पर आकर मेरा पुत्र निरंजन को बुलाकर बिजली के खंभे पर चढ़कर लाईन जोड़ने के लिये बोले. उस समय बिजली सप्लाई होने के कारण निरंजन ने लाइन जोड़ने से इंकार कर दिया.

तभी तीनों नामजदों ने मारपीट करने लगे. अपने भाई को मार खाते देख मेरी बेटी किरण कुमारी बचाने गयी तो ध्रुप यादव ने उसका बाल पकड़ कर सड़क पर पटक दिया. तभी लक्ष्मण यादव ने गलत नियत से उसका कपड़ा फाड़ दिया.और डंडा से मारकर उसका सिर फोड़ दिया. जिससे मेरी पुत्री को गंभीर चोट लग गयी. जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के दिन से प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाना का चक्कर लगा रही हुं.लेकिन कोई सुनता नहीं, बोलते है कि तुम्हारे पास कोई गवाह नहीं मिलेगा. उक्त लोग दबंग है और थाने में काफी पहुंच है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026