परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के अरंडा उसरही निवासी रामाशंकर यादव (48) की सड़क दुर्घटना में टाटा के जमशेदपुर में मौत हो गयी. घटना बीते 23 दिसंबर की मध्य रात की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों में चीख चित्कार मच गया. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. सूत्रों के अनुसार मृतक वहां किसी प्राइवेट कंपनी में केटेंनर का ड्राइवर थे. घटना के दिन वे कंटेनर चला रहे थे. तभी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर से शव जैसे ही गांव पह़ुंचा.
चारों ओर चीख-चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. लोगों के लाख आश्वासन के बाद भी उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. मृतक के तीन पुत्र पुत्रियों यथा शोभा कुमारी (22) धनंजय कुमार (20) तथा रानी कुमारी (15) शामिल है. धनंजय आरपीपीएफ में हाल ही में योगदान किया है. अभी सभी अविवाहित है. मृतक सात भाइयों में छठें नंबर पर थे. घटना के बाद मृतक की पत्नी समेत सभी बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है. मृतक का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…