Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फंदे से लटका मिला युवक का शव

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के माधोनगर में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने मानसिक तनाव से तंग आकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक छपरा जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के जलालपुर शीतलपुर निवासी अनुराग कुमार गुप्ता बताया जाता है। वह एमआर का काम करता था। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में खबर प्रेषण तक कोई आवेदन नहीं मिला था। घटना के बारे मृतक के बड़े भाई विभूति गुप्ता ने बताया कि मै और छोटा भाई अनुराग महादेवा थाना क्षेत्र के माधवनगर में प्रदीप शर्मा के मकान में किराया पर रहते थे। जहां पर रहकर दोनों भाई एमआर का काम करते थे। मेरा भाई कारगिल कंपनी में एमआर था। रविवार को मैंने उसको दोपहर के एक बजे फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद जब मकान मालिक को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे और खिड़की बंद थे। इसके बाद मकान मालिक ने खिड़की का दरवाजा खोला तो अनुराग का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद थाना पहुंचा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। विभूति ने बताया कि अनुराग पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था पिछले महीने ही बहन की शादी थी और 15 दिन पूर्व ही कार भी लिया था। विभूति ने बताया कि मैं सिवान और गोपालगंज में एमआर का काम करता हूं लेकिन भाई के साथ दो साल से सिवान ही रहता था। भाई छह साल से काम करता था। मेरे पिता जी शीतलपुर में शिक्षक हैं। वहीं इस मामले में महादेव ओपी प्रभारी फैराज हुसैन ने बताया कि सूचना मिला कि एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच किया जा रहा है हो सकता है कि प्रेम प्रसंग मामला हो फिलहाल अभी कुछ नहीं बता सकते हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026