परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस ने छापेमारी कर शनिवार की देर रात लखनौरा निवासी दिलीप कुमार साह के मकान से 25 कॉर्टन शराब बरामद किया। पुलिस के आने की भनक मिलते ही दिलीप कुमार साह समेत अन्य परिवार के सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ओपी प्रभारी रवींद्र पाल ने बताया कि इसके पूर्व पिछले वर्ष मई, 17 में भी पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा शराब के साथ दिलीप कुमार साह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दिलीप कुमार साह तथा बसंतपुर के मोलनापुर निवासी शेखर साह को नामजद किया गया था।
तब से शेखर साह फरार चल रहा था, जबकि दिलीप कुमार साह जमानत पर घर आया था। फरार चल रहे शेखर साह को पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार कर लिया था जिसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई। पुलिस ने दिलीप साह के घर छापेमारी की जिसमें घर में रखे 25 कॉर्टन शराब बरामद किया। बरामद शराब में 180 एमएल, 375 एमएल तथा 750 एमएल के कुल 238 बोतल शराब बरामद किए गए जिसे जब्त कर लिया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…