बेगूसराय : बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में अचानक उस वक्त हलचल मच गयी जब एक युवक हाथ में जिंदा सांप लिए हॉस्पिटल पहुंच गया। जो शख्स सांप को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था उसे सांप ने काट लिया था।
युवक जिस सांप को पकड़कर हॉस्पिटल पहुंचा था उसे देखकर अच्छे-अच्छों की हलक सूख गयी। रजाकपुर का रहने वाले संजय सहनी को सांप ने काटा तो उसने ठान लिया कि वह जिंदा उस सांप को पकड़ेगा। संजय सहनी ने सांप को पकड़ा और अपने दोस्त संजय तांती को थमा दिया । दोनों दोस्त सांप लेकर हॉस्पिटल पहुंच गये।
पीड़ित संजय सहनी और संजय तांती नवाकोठी थानाक्षेत्र के रजाकपुर गांव के रहने वाले हैं। दरअसल संजय सहनी को पड़ोस में सांप निकलने की सूचना मिली तो वहा पहुंच गया। जहां सांप ने संजय सहनी को काट लिया। इसके बाद संजय ने तय कर लिया कि वह इस सांप को जिंदा पकड़ेगा। सांप को उसने पकड़कर अपने दोस्त संजय तांती को थमा दिया और दोनों हॉस्पिचल पहुंच गये। हॉस्पिटल में संजय सहनी का इलाज चल रहा है। वहीं दोनों दोस्तों की हिम्मत देख लोगों ने उनके हिम्मत की दाद दी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…