Categories: पटना

दरवाजे पर मुंह धो रहा था युवक तभी पहुंच गए गांव के चार बदमाश, पहले गाली-गलौज की फिर मारी गोली

आराः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक को दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी है. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी किशुन देव राय का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार यादव है. चंदन ने बताया कि वह गुजरात के जामनगर में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है. जब वह जामनगर में था तभी गांव के ही कुछ युवकों से उन्हें जामनगर बुलाने को लेकर नोकझोंक हुई थी. इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर तुमने जामनगर नहीं बुलाया तो मैं तुम्हें गांव में नहीं रहने दूंगा. उसके बाद बात खत्म हो गई थी.

वह दो दिन पूर्व वापस अपने गांव आया था. आज सुबह जब वह अपने दरवाजे पर मुंह धो रहा था तभी चार की संख्या बदमाश आ धमके और पहले उससे गाली-गलौज किया. जब उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जख्मी युवक चंदन कुमार यादव रितिक नामक युवक पर गोली मारने एवं उनके साथ रहे अन्य साथियों के द्वारा चार राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. सदर अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि दाहिने पैर में युवक को गोली लगी है. घुटने के पास गोली लगी है जो अंदर फंसी हुई है. उसे पटना रेफर किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024