सिवान:- बड़हरिया प्रखंड के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन बंगरा टोला गांव के निवासी करीमुल्लाह खान जो कि नोसे पुर सरैयां के इस्तखार दलाल के थ्रू काम करा कर सऊदी अरबिया गया था वहां पर उसको बहुत ही ज्यादा मार और धूप में बकरियां भेड़ चराने के लिए दिया जाता है ना ही खाना पीना कुछ भी नहीं दिया जाता और रुपया भी नहीं दिया जाता। बताया जा रहा है की उसने घर आने की लिए बहुत कोशिशें की लेकिन जब भी वह घर आने की कोशिश करता है और अपने अरबाब से बोलता है तब भी अरबाब उसको बहुत मारता है और पिटता है फर्जी तरीके से ऑफर लेटर देकर करीमुल्लाह खान को सऊदी अरब नौसे पुर सरैया के दलाल द्वारा भेजे गए इस इंसान के ऊपर बहुत ही जुल्मो सितम अरबाब द्वारा की जा रही है इसके मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है वह बार-बार इस्तखार दलाल के घर पर जाते हैं लेकिन दलाल उनको धमकी देता है की जैसे गया है उसका मैं कुछ नहीं कर सकता दलाल ने विदेश भेजने के लिए 180000 रुपए लिया था अरबाब ने अच्छे काम के लिए वीजा देकर सऊदी अरबिया बुलाया लेकिन कड़कड़ाती धूप में इसको भेड़ और बकरियां चराने के लिए देता है और ना ही कुछ खाने पीने को देता है अभी वह लड़का विदेश मंत्रालय से गुहार लगा रहा है कि मुझे किसी भी तरह इंडिया वापस बुला ले लेकिन अरबाब इसका पासपोर्ट रख लिया है और ना ही आने देता है सिर्फ मारता है और करीमुल्लाह खान का हाथ पैर भी जलाया है उसके मां-बाप ने बार बार इस्तखार दलाल से बोला कि मेरे बेटे को वापस बुला लो मुझे पैसे नहीं चाहिए लेकिन दलाल उनको जान से मारने की धमकी देता है और कहता है तुमको जहां जाना है जहां शिकायत करना है थाना में या कहीं पर भी तुम करो मेरे ऊपर कोई असर नहीं होगा इस दलाल का ऑफिस दिल्ली में स्थित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…