Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चाँदपाली गांव से 11 वर्षीय बालिका लापता, परिजनों में दहशत

लापता की माँ से थाना प्रभारी ने जबरन आवेदन को बदलवाया

लापता के मामा ने लगाया आरोप

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली गाँव से बीते सोमवार की देर शाम से एक 11 वर्षीय बालिका अचानक गायब हो गई।परिजनो द्वारा काफी खोज- बीन किया गया।परंतु उसका कही सुराग नही मिला।उधर लापता बालिका का सुराग नही मिलने से परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है।लापता बालिका उक्त गाँव के मो. निराले के 11 वर्षीय पुत्री नेहा ख़ातून है। लापता बालिका के पिता मो.निराले ने बताया की मेरी पुत्री नेहा जो पढाई के लिए उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज स्थित जैमतुल फलाह हॉस्टल में रहती थी और वही पर पढ़ाई करती थी।जो ईद पर्व के मौके पर छूटी में घर आई हुई थी।अभी हमलोग उसे हॉस्टल ले जाने की तैयारी में थे की तब तक वह सोमवार को घर से अचानक लापता हो गयी ।परिजनों ने काफी खोज बिन के बाद लापता बालिका की माँ शबनम खातुन ने बुधवार को स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन लेकर न्याय की गुहार लगाई है।लापता बालिका के मामा महफूज आलम ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की जीरादेई थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मेरी बहन शबनम से जबरन अपने मन से आवेदन लिखवा लिए तथा मेरी बहन द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकार नही किये।दबाव देने पर थाना से भगा रहे थे।तो मेरी बहन ने हार- थाक कर थाना प्रभारी के कहने पर आवेदन स्वीकार कर ली। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि लापता बालिका के माँ शबनम खातुन के द्वारा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुई है।जिस के आधार पर पुलिस काम कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026