महाराजगंज के मानपुर में युवक ने दो युवतियों को गोली मार किया जख्मी

युवक पर कई मामला दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार की संध्या एक युवक ने दो युवतियों को गोली मार जख्मी कर दिया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मानपुर गांव निवासी संदीप कुमार जिसपर पहले से कई मामला दर्ज है उसमें किसी बात को लेकर छत से गोली चलाने लगा.जिसमें गांव की दो युवतियों को गोली लग गयी. जिससे वे जख्मी हो जमीन पर गीर गयी.जख्मी युवती काजल कुमारी 17 वर्ष तथा प्रिती कुमारी 13 वर्ष है।दोनों को प्राथमिक उपचार के  दोनों की स्थिती गंभीर देखते हुए सिवान रेफर कर दिया गया है.घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक संदीप कुमार सोमवार की रात्री में गोली चलाया था. उसी प्रतिशोध में मंगलवार को ईट पत्थर चली है जिसमें दोनों युवतियां जख्मी हो गयी.उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

गोली चलाने वाला युवक पहुंचा पीएचसी

जिस युवक संदीप कुमार पर गोली चलाने का आरोप है वस दुसाहस करते हुए पीएचसी पहुंच कर हल्ला करने लगा. जब काजल की मां उसे पकडना चाही तब संदीप भागने लगा तभी पीएचसी के गेट पर जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड लिया.थानाध्यक्ष ने उसे गिरफ्तार कर लिया.वही महाराजगंज पीएससी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कुछ भी बताने से इनकार किया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024