नौतन में युवक की गला रेतकर हत्या कर शव को नदी में फेंका, सनसनी

  • पड़ोस के तिलक समारोह में शामिल होने गया था युवक
  • हत्या के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म, तरह-तरह की हो रही चर्चा
  • पुलिस एक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
  • पुलिस का दावा, जल्द ही हत्याकांड का होगा उद्भेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवां गांव के समीप स्थित झरही नदी में एक युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के रामनगर खलवा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के पुत्र मणिकांत सिंह उर्फ बुलेट सिंह के रूप में हुई. मिली जानकारी अनुसार बेखौफ अपराधियों ने पहले तो युवक की गला रेतकर हत्या की उसके बाद उसके शव को झरही नदी में फेंक दिया. मृतक युवक अपने पड़ोस के तिलक समारोह में शामिल होने गया था. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में शौच करने के लिए कुछ लोग निकले थे. इसी दौरान झरही में युवक का शव देखा गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अन्य लोगो को दिया और लोग मौके पर हजारों की संख्या में एकत्रित हो गये.

मृतक की पहचान होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि युवक रात्रि में पड़ोस में एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था. इधर युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाने की पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा. इधर पुलिस परिजनों से हत्या के मामले में पूछताछ भी करती रही. इस घटना के पीछे आपसी रंजिश व प्रेम प्रसंग की आशंका जाहिर की जा रही है. पुलिस गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही इस हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026