Siwan News

शहर में बंद मकान में भीषण चोरी

परवेज़ अख्तर/​सिवान:- नगर थाना क्षेत्र महाकाली कमकर टोली में चोरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर से तीस हजार कैश और तीन लाख के करीब जेवरात की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी लोगों को बुधवार की सुबह हुई। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना घर मालिक को दी। इसके बाद गृहस्वामी पटना से सिवान पहुंचे और सूचना नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। घर मालिक शैलेंद्र कुमार वर्मा उर्फ विजय वर्मा ने बताया की मेरी पत्नी नीलम वर्मा पटना सचिवालय में सहायक के पोस्ट पर कार्यरत है इसलिए हम सभी पटना ही रहते हैं यहां पर घर के पीछे अभिमन्यू कुमार रहते हैं उन्हें ही मकान की देखभाल के लिए रखा गया है। मंगलवार की रात वह अपने घर पर ही रह गया। इससे घर अकेला रह गया और चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर तीस हजार कैश और लगभग तीन लाख के जेवरात की चोरी कर ली । वहीं अभिमन्यु ने बताया कि मैं इस घर में रात में सोता हूं लेकिन मंगलवार की रात अपने घर पर टीवी देखते देखते सो गया क्योंकि सुबह में थावे भी जाना था। सुबह में पांच बजे उठा के जब यहां आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। शैलेंद्र कुमार वर्मा के घर के अंदर गया तो सारे सामान तितर बितर थे। इसके बाद इसकी सूचना शैलेंद्र को दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026