Siwan News

जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की हुई बैठक

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जनता दल यूनाइटेड व्यवसायिक प्रकोष्ठ का बैठक बुधवार को शहर के पत्रकार भवन में जिलाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला एवं प्रखंड कमिटि के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी कमलेश सिंह कुशवाहा ने व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के बारे में विस्तृत रुप से बताया। इन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं शराबबंदी, बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम पर बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी ली एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सरकार के सात निश्चय हर घर नल जल योजना, हर गली सड़क, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, घर-घर बिजली पहुंचाने एवं हर घर में शौचालय निर्माण कराने के लिए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को साधुवाद दिया। सभा में मौजूद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गुलाम हुसैन ने शराबबंदी एवं बाल विवाह उन्मूलन पर अपने द्वारा लिखित कविताओं से कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागृत किया। मौके पर राजेश कुमार जैन, रामाधार साह, विनोद कुमार गुप्ता विजय गुप्ता, चक्रधारी प्रसाद,धर्मनाथ प्रसाद, रामपुकार सिंह, पवन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024