Categories: पटना

पटना में लाखों के दवा की चोरी, गोदाम का ताला तोड़कर महंगी दवाइयों के कई कार्टन ले भागे चोर

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी आएदिन चोरी, गोलीबारी व लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने लाखों की दवाइयों पर अपना हाथ साफ किया है. मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की देर रात अगमकुआं थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास स्थित जी.एस हेल्थ केयर के दवा गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.

सैकड़ों कार्टन ले भागे चोर

मिली जानकारी अनुसार चोर महंगी दवाओं की सैकड़ों कार्टन लेकर फरार हो गए हैं. इधर, चोरी की पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के संबंध में जी.एस हेल्थ केयर के प्रोप्राइटर हर्षराज ने बताया कि चार से पांच की संख्या में आए चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर दवा से भरे सैकड़ों कार्टन चोरी कर ली है. चोरी की गई दवाओं की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये थी.

हर्षराज की मानें तो किसी जानकार आदमी ने ही घटना को अंजाम दिया है. लेकिन वो कौन है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि आम चोर दवा की चोरी नहीं करेंगे क्योंकि ये कोई सामान तो है नहीं, जिसे डायरेक्ट बाजार में बेच दिया जा सकता है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर, चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अगमकुआं थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान करने में जुटी है. गौरतलब है कि इनदिनों पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार घट रही है. सोमवार को कुम्हरार में चोरों ने मंदिर से देवी के गहना और पैसे चुरा लिए थे. वहीं, मंगलवार की देर रात 15 से 20 लाख के दवा की चोरी को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोगों के मन में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026