Categories: पटना

जब आमिर खान भी नहीं रोक पाए थे खुद को, ढाबे पर रुककर खाया था पटना का लाजवाब लिट्टी-चोखा

पटना: बिहार की ट्रेडिशनल डिशेस में लिट्टी चोखा को एक खास जगह मिली है. शायद यही वजह है कि अब लिट्टी चोखा बिहार से निकलकर देश के कोने कोने तक पहुंच गया है और बहुत सी जगहों पर उपलब्ध हो गया है. हालांकि जैसा स्वाद बिहार के लिट्टी चोखा में होता है वैसा कहीं और नहीं. यह लिट्टी चोखा के स्वाद का ही कमाल है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाए थे. यह तब की बात है जब आमिर खान अपनी फिल्म ‘पीके’ के प्रमोशन के लिए पटना गए हुए थे.

यहां एक ढाबे पर रुक कर आमिर खान ने लिट्टी-चोखे का स्वाद लिया था. उस समय आमिर ने मीडिया से शेयर भी किया था कि इसके अनोखे स्वाद के कारण उन्हें लिट्टी-चोखा खाना बहुत पसंद है.

दो बार गए हैं उसी दुकान पर

आमिर खान का ये लिट्टी-चोखा प्रेम ही है कि वे इससे पहले भी पटना में उसी दुकान से लिट्टी खा चुके थे जहां वे दोबारा गए. दुकान के मालिक बिहारी राय ने आमिर के आने पर खुशी जताते हुए ये भी कहा था कि इससे उनकी दुकान का खूब प्रचार होता है और उनके कस्टमर बढ़ते हैं. दूसरी बार आमिर के पहुंचने से वे खासे उत्साहित थे और उन्होंने बताया था कि आमिर पहले भी उनकी दुकान में लिट्टी का मजा ले चुके हैं.

सत्तू से बनती है लिट्टी

लिट्टी चोखा बिहार की खास डिश है. इसे ट्रेडिशनल तरीके से आटे में सत्तू और कुछ मसाले भरकर बनाया जाता है. इसकी छोटी बॉल जैसी बनती हैं जिसे आग में भूना जाता है. चोखा आलू और बैगन को मिलाकर बनता है. इसके साथ ही इसमें प्याज, टमाटर, धनिया, मिर्च और तमाम तरह के मसाले पड़ते हैं. इसका स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026