परवेज अख्तर/सिवान :- चक्रवृद्धि स्थित एक प्राइवेट स्कूल का ताला तोड़कर दो लाख से अधिक के समानों की चोरी कर ली गई है. चोरों ने स्कूल से एक बाइक, बिजली का मोटर, बिजली के वायरिंग का सामान, चालीस लीटर पेंट, तीस प्लास्टिक कुर्सियां, बीस पीस लो बेंच, दस पीस हाई बेंच, चार पीस बिजली के वेपर लाइट सहित करीब दो लाख रुपये के सामानों व स्कूल के कागजात व अन्य सामानों की चोरी कर ली है.
इस मामले में शकुंतला शिशु विद्या मंदिर के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने पिपरहियां के राजू सिंह, जीतेन्द्र कुमार सिंह, जलपुरवां के राजा सिंह सहित चार को आरोपित किया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. स्कूल लॉक डाउन से बंद था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…