Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पीडीएस दुकानदार द्वारा मुफ्त राशन योजना का लाभ नहीं देने पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर प्रखंड के बरवां कला के पीडीएस दुकानदार द्वारा प्रधानमंत्री फ्री राशन योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त राशन का लाभ नहीं देने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीण बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे मलमलिया-महम्मदपुर एनएच 331 को रामपुर गांव में जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशितों ने सड़क पर टायर जला आगजनी करते हुए प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए. सड़क जाम होने से दोनों तफर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आक्रोशित ग्रामीण यशवंत सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, राजू शर्मा, मुसाफिर शर्मा, सुदीश साह, अंकित पाठक, रामबाबू प्रसाद, अक्षयलाल साह, महाबीर साह समेत दर्जनों का कहना था की पीडीएस दुकानदार तारकेश्वर कुमार द्वारा प्रधानमंत्री फ्री राशन योजना का अनाज नहीं दिया जा रहा है.

कारण पूछने पर दुकानदार मुफ्त राशन का उठाव नही होने की बात कह रहे है. सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार सुमन रामपुर पहुंचे व ग्रामीणों की समस्या सुनी. तभी प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह व उपप्रमुख कन्हैया यादव भी रामपुर पहुंच गए व आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया. बावजूद आक्रोशित ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नही थे. उनका कहना था की पीडीएस दुकानदार मुफ्त में मिलने वाले राशन का वितरण करेंगे, तभी पैसे से मिलने वाले राशन का उठाव हमलोग करेंगे. साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था की एमओ से बात करने पर कहा गया है की विभागीय गलती के कारण डीलर को मुफ्त राशन नही मिला है.

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने सड़क जाम होने की सूचना महाराजगंज एसडीओ, बसंतपुर बीडीओ व थानाध्यक्ष को दिया व अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया. अधिकारियों से बातचीत के बाद आक्रोशित लाभुकों की समस्या का समाधान शीघ्र होने का आश्वासन जनप्रतिनिधियों ने दिया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दलबल के साथ रामपुर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को जनप्रतिनिधियों की मदद से समझा-बुझा कर शांत कराया. उसके बाद लगभग 4 घंटे बाद यातायात बहाल हुआ. इस बाबत पीडीएस दुकानदार तारकेश्वर कुमार ने बताया की प्रधानमंत्री फ्री राशन के अनाज का उठाव नही हुआ है, इसलिए मुफ्त राशन का उठाव होते ही लाभुकों को बांटा जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026