Barharia Siwan News

दो घरों से नकदी सहित 10 लाख के संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि करबला बाजार निवासी मनु साह के घर से एक लाख रुपये नकद और दो लाख के सोने के गहने तथा दो मोबाइल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। मन्नु ने अपने आवेदन में कहा है कि वह पत्नी के साथ 28 अक्टूबर को लखनऊ डॉ. सीजी अग्रवाल के यहां इलाज कराने गया था। जब वह शुक्रवार की शाम घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। घर के कमरे के ताले टूटे हुए थे तथा सामान तितर-बितर बिखरा हुआ था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सुरहियां पूरब टोला गांव निवासी नासिर अहमद के घर शुक्रवार की रात्रि करीब आधा दर्जन अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर बाहर से दरवाजा बंद कर नकदी समेत कीमती कपड़े, सोने-चांदी के गहने समेत लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद घर के पीछे बगीचे में अटैची, पेटी का ताला तोड़कर गहने, कपड़े एवं नकदी निकाल अटैची को वहीं छोड़ फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सोने-चांदी के गहने बनवाए गए थे। इसके अलावा अन्य परिजन के सोने और चांदी के गहने अटैची में रखे हुए थे। गृह स्वामी नासिर अहमद ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें नकद समेत दस लाख रुपये की संपत्ति की चोरी का मामला दर्ज कराया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026