परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक पर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक डीसीएम ट्रक व बोलेरो की टक्कर में मांस लदा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद जब ट्रक से पानी व खून का ्षत्रिग्रस्त होतेही उससे पानी एवं खून सड़क पर बहने लगा, जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बोलेरो चालक भाग निकला, जबकि ट्रक चालक भी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन, बसंतपुर थानाध्यक्ष उदय कुमार एवं लकड़ी नबीगंज ओपी प्रभारी रवींद्र पाल दल बल के साथ मलमलिया पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में ले मध्य विद्यालय कौड़िया बस्ती के पास चंवर में जेसीबी के सहयोग से बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक सिवान की ओर से मलमलिया की आेर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बोलेरो में टक्कर हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…